Site icon Dainik Savera Times

Poonch में हुए आतंकी हमले के विरोध में Shiv Sena (Hindustan) ने किया प्रदर्शन

जम्मू: हिन्दुस्तान शिव सेना नगर इकाई सहित शहर अध्यक्ष अपूर्व गुप्ता, उपाध्यक्ष रोहन मालवाल, जनरल सैक्रेट्ररी यूटी अध्यक्ष विक्र ांत कपूर के नेतृत्व में रोहित व अन्य सदस्यों ने गुरु वार को पुंछ में हुए आतंकी हमले का जोरदार विरोध किया जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे। उन्होंने आतंकियों द्वारा जवानों पर किए गए हमले की कड़ी निंदा की। कहा कि यह जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की हरकत है। केंद्र सरकार से आग्रह किया कि यूटी में शांति वापस लाने के लिए और अधिक निवारक उपाय करने का अनुरोध किया। उन्होंने यूटी के आम लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की ताकि ऐसे समूहों के निहित स्वार्थ संतुष्ट न हो सकें। इस अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों में यूटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश भारद्वाज, उपाध्यक्ष सुनील डबगोत्रा और अन्य शामिल थे।

Exit mobile version