Site icon Dainik Savera Times

शिवसेना का चुनाव आयोग को ज्ञापन, जल्द एवं बैलट पेपर से विधानसभा चुनाव की अपील

जम्मू: केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जल्द एवं बैलट पेपर से विधानसभा चुनाव करवाए जाने की मांग को लेकर शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) जम्मू-कश्मीर इकाई ने आज मुख्य चुनाव आयोग के नाम एक ज्ञापन सौंपा। पार्टी प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के एक दल ने मुख्य चुनाव अधिकारी पांडुरंग के पोल(आईएएस) से भेंट कर उक्त मांगों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में जल्द लोकतांत्रिक प्रक्रि या बहाली और केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले विधानसभा चुनाव को मतपत्र के माध्यम से करवाने का अनुरोध किया गया है। साहनी ने कहा कि 2018 में पीडीपी और भाजपा सरकार गिरने के बाद लगभग पांच साल से जम्मू-कश्मीर पर राज्यपाल और उपराज्यपाल का शासनकाल जारी है जो एक लोकतांत्रिक देश में किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए अच्छा संकेत नहीं है। जम्मू-कश्मीर में भी बैलट पेपर से विधानसभा चुनाव करवाए जाने चाहिए। इस मौके पर महासचिव विकास बख्शी, उपाध्यक्ष संजीव कोहली, राकेश कोहली उपस्थित थे।

Exit mobile version