Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shri Amarnath Yatra 2023: 62 दिवसीय पवित्र तीर्थ यात्रा 1 July से शुरू हो रही है

April 15, 2023

Shri Amarnath Yatra 2023: 62 दिवसीय पवित्र तीर्थ यात्रा 1 July से शुरू हो रही है

जम्मू: 2023-62 दिनों तक चलने वाली श्री अमरनाथजी यात्रा इस साल 1 जुलाई से शुरू होगी और 31 अगस्त 2023 को संपन्न होगी। इसके अलावा, श्री अमरनाथजी यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड के माध्यम से पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू होगा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पवित्र तीर्थ यात्रा और पंजीकरण की तारीखों की घोषणा करते हुए कहा कि प्रशासन सुचारू और परेशानी मुक्त तीर्थ यात्रा सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा ‘‘परेशानी मुक्त तीर्थ यात्रा माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय गृह मंत्री श्री अमति शाह जी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन सभी आने वाले भक्तों और सेवा प्रदाताओं को सर्वोत्तम श्रेणी की स्वास्थ्य सेवा और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगा। तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले दूरसंचार सेवाओं को चालू कर दिया जाएगा। सभी हितधारक विभाग यात्रा के सुचारू संचालन हेतु आवास, बिजली, पानी, सुरक्षा और अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए समन्वय में काम कर रहे हैं।’’ यात्रा दोनों मार्गों यानी अनंतनाग जिले में पहलगाम और गांदरबल जिले में बालटाल से एक साथ शुरू होगी।

उपराज्यपाल ने अधिकारियों को स्वच्छता के उच्च स्तर को सुनिश्चित करने और अपशिष्ट प्रबंधन हेतु आवश्यक हस्तक्षेप करने का भी निर्देश दिया। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड दुनिया भर के भक्तों के लिए सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण भी करेगा। यात्रा, मौसम और कई सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठाने के लिए श्री अमरनाथजी यात्रा का ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध करवाया गया है। उपराज्यपाल की अध्यक्षता में एसएएसबी की 44वीं बैठक के दौरान सदस्यों और अधिकारियों ने श्री अमरनाथजी यात्रा-2023 के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की, जिसमें पंजीकरण, हेलीकॉप्टर सेवाओं का प्रावधान, सेवा प्रदाता, शिविर, लंगर और यात्रियों के लिए बीमा कवर शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें