Site icon Dainik Savera Times

SIA ने जम्मू में लश्कर के 4 आतंकवादियों के खिलाफ आरोप पत्र किया दाखिल

जम्मू: जम्मू-कश्मीर राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने लश्कर-ए-तैयबा के स्वयंभू कमांडर तालिब हुसैन शाह समेत चार आतंकवादियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

तालिब हुसैन शाह ने जम्मू क्षेत्र के विभिन्न जिलों में आतंकवाद के ढांचे और पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए कई युवाओं की आतंकवादी संगठन में भर्ती की थी।

आतंकवाद रोधी एजेंसी एसआईए ने यहां एक बयान में कहा कि तालिब हुसैन शाह और उसके तीन सहयोगियों के खिलाफ उनके पाकिस्तान स्थित आकाओं के इशारे पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में एक विशेष अदालत में यह आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

Exit mobile version