श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को श्रीनगर में डॉ. अर्चना झा चौधरी की प्रतिष्ठित पेंटिंग प्रदर्शनी ‘संगम’ का उद्घाटन किया। उपराज्यपाल ने डॉ. अर्चना झा चौधरी को उनके अविश्वसनीय कला कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, यह प्रदर्शनी बसोहली लघु और मधुबनी पेंटिंग का संगम है, जो कैनवास पर भारतीय कला की गहराई, समृद्धि और विविधता को प्रदर्शित करती है। इस मौके पर डॉ अरुण कुमार मेहता मुख्य सचिव, श्री आर के गोयल, अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग; श्री ए.के. चौधरी, विशेष महानिदेशक अपराध, पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
सिन्हा ने अर्चना झा की प्रतिष्ठित पेंटिंग प्रदर्शनी ‘संगम’ का किया उद्घाटन

