Site icon Dainik Savera Times

12 हजार मूल्य की हेरोइन चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार

सांबा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेनाम तोश के मार्गदर्शन में सांबा पुलिस ने मादक पदार्थों के आपूर्तिकर्त्ताओं के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है और आज एक और हैरोइन तस्कर को गिरμतार कर उसके कब्जे से हैरोइन (जिसे ’चिट्टा’ भी कहा जाता है) बरामद किया है। आरोपी से 12 हजार रु पये मूल्य की लगभग 2.25 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार हैरोइन तस्कर की पहचान यासिर हुसैन निवासी वासरकुंड, तहसील और जिला किश्तवाड़ मौजूदा निवासी नरवाल बाला कारगिल कॉलोनी, जम्मू के रूप में की गई है। थाना बड़ी-ब्राह्मणा में प्राथमिकी संख्या 34/2023 धारा 8/21/22/एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस द्वारा प्रदान जानकारी के अनुसार एसडीपीओ बड़ी-ब्राह्मणा राहुल नागर और एसएचओ बड़ी- ब्राह्मणा सुनील शर्मा की अगुवाई में एक पुलिस पार्टी ने एडिशनल एसपी सांबा सुरिंद्र चौधरी की देखरेख में नरवडा स्टील फैक्ट्री, औद्योगिक क्षेत्र बड़ी ब्राह्मणा के पास पैट्रोलिंग ड्यूटी करते हुए एक व्यक्ति को रोका जो क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। उसकी निजी तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हैरोइन (’चिट्टा’) बरामद किया गया। एसएसपी सांबा बेनाम तोश ने कहा कि पुलिस समाज से नशीले पदार्थों के खतरे को खत्म करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है और इस दिशा में, तीन महिला हैरोइन तस्करों सहित हैरोइन के कुल आठ (8) कुख्यात हैरोइन तस्करों को सांबा पुलिस ने गिरμतार किया है। मादक पदार्थों की तस्करी और नशीले पदार्थों की आपूर्ति में शामिल अन्य तत्वों को पकड़ने के लिए विशेष नाके और छापे नियमित रूप से लगाए जा रहे हैं।

Exit mobile version