Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में शुक्रवार को बर्फबारी शुरू हो गई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई।मौसम विभाग ने चार मार्च तक केंद्र शासित प्रदेश के ऊंचे इलाकों में भारी से बहुत भारी बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 4.5, गुलमर्ग में माइनस 3.2 और पहलगाम में 1.3 डिग्री रहा। लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.1, कारगिल में माइनस 9.4 और द्रास में माइनस 8.5 डिग्री रहा। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 14.3, कटरा में 11.2, बटोटे में 8.4, भद्रवाह में 6.8 और बनिहाल में 6.6 डिग्री रहा।

Exit mobile version