जम्मू कश्मीर न्यूजः कश्मीर घाटी के कुछ उच्च इलाकों में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक ताजा बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों के मुताबिक, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है।
उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग, शोपियां, मुगल रोड और गुरेज में जमकर बर्फ गिरी। दक्षिण कश्मीर के पर्यटन नगरी गुलमर्ग में पारा माइनस 2.2 डिग्री और पहलगाम में माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़का। कुपवाड़ा में 2.4, कांजिगुंड में 3.2 और कोकरनाग में 2.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने मंगलवार को बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

