Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर में गुलमर्ग सहित ऊपरी इलाकों में बर्फबारी, हिमाचल में कल जताया जा रहा बर्फबारी का अनुमान

January 29, 2024

कश्मीर में गुलमर्ग सहित ऊपरी इलाकों में बर्फबारी, हिमाचल में कल जताया जा रहा बर्फबारी का अनुमान

श्रीनगर/शिमला: कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में रविवार को हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने से लगभग 2 महीने से चला आ रहा सूखा समाप्त हो गया। गुलमर्ग, सोनमर्ग, दूधपथरी, तंगमर्ग, गुरेज घाटी, बांदीपोरा के त्रागबल और कुपवाड़ा के कर्नाह जैसे पर्यटन रिसॉर्ट्स में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में पर्यटक बर्फबारी देखकर और यादगार तस्वीरें खींचकर बहुत खुश थे।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने अगल 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में 30 जनवरी से 3 फरवरी तक भारी बर्फबारी और बारिश होने का अनुमान है। स्थानीय मौसम विभाग ने यह पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसमें कहा गया है कि लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभों के कारण जनवरी के अंत से लेकर अगले 2 से 3 दिनों तक इस पहाड़ी राज्य में बर्फबारी और बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें