Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों हुआ हिमपात, कई घंटे तक फसे रहे वाहन

January 21, 2023

कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों हुआ हिमपात, कई घंटे तक फसे रहे वाहन

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में शनिवार को विभिन्न जगहों पर हल्की बारिश और हिमपात होने के साथ दिन भर बादल छाए रहे। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार तथा शनिवार की दरमियानी रात में कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में हल्का हिमपात हुआ। खराब मौसम के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग कई घंटों तक बंद रहा। अधिकारियों के मुताबिक बाद में राजमार्ग को खोल दिया गया और फंसे हुए वाहनों को निकाला गया।

दक्षिणी कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में कल रात हल्का हिमपात हुआ जबकि श्रीनगर में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में 26 जनवरी तक बादल छाए रहने तथा रुक-रुक कर बारिश और हिमपात होने के आसार हैं। चौबीस से 26 जनवरी तक मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी हिमपात और बारिश की संभावना है। विभाग ने 29 जनवरी तक प्रदेश में विभिन्न जगहों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी या बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

कल रात हुई हल्की बर्फबारी से कश्मीर के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि गुरुवार को शून्य 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उत्तरी कश्मीर के बारामूला में स्थित गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट का तापमान शून्य 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के अन्य रिसॉर्ट में शून्य 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया औरर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में पारा शून्य 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने हिमपात से प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से आग्रह किया है कि वे हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में काम करते समय सतर्क रहें। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने शनिवार को अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 10 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की।

 

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें