Site icon Dainik Savera Times

Jammu Kashmir News: अनंतनाग में दिल का दौरा पड़ने से जवान की मौत, चिनार कोर ने दी श्रद्धांजलि

Chinar soldier died

Chinar soldier died

जम्मू-कश्मीर डेस्कः अनंतनाग जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, यहां दिल का दौरा पड़ने से एक जवान की मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार मृतक जवान की पहचान नायक परगट सिंह के तौर पर हुई है, जिसकी जिले के लारकीपोरा में 19 राष्ट्रीय राइफल्स कैंप में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार नायक परगट सिंह पंजाब के अमृतसर के रहने वाले थे और 2015 में सेना में शामिल हुए थे। नायक परगट सिंह के निधन पर सेना के श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने जवान की मौत पर शोक व्यक्त किया।

चिनार कोर ने X पर एक पोस्ट में कहा कि चिनार कोर अनंतनाग जिले में हमारे बहादुर जवान, नायक परगट सिंह के असमय निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता है। चिनार वॉरियर्स शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और उनके साथ खड़े हैं।

Exit mobile version