Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में खुद की राइफल से चली गोली से जवान घायल

February 29, 2024

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में खुद की राइफल से चली गोली से जवान घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास दुर्घटनावश खुद की राइफल से चली गोली से एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने कहा कि 27 वर्षीय सैनिक से एलओसी के कृष्णा घाटी (केजी) सेक्टर में गलती से अपनी सर्विस राइफल से गोली चल गई। गोली उसके बाएं पैर में लगी।

जब यह हादसा हुआ जवान केजी सेक्टर में चलाए जा रहे पेट्रोलिंग टीम के साथ था। वह संतुलन खोने के बाद फिसल गया और इस दौरान उसकी सर्विस राइफल दुर्घटनावश चल गई। अधिकारियों ने बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें