Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू में तेज रफ्तार टिप्पर ने ऑटो रिक्शा को रौंदा, चालक सहित दो की मौत

March 18, 2023

जम्मू में तेज रफ्तार टिप्पर ने ऑटो रिक्शा को रौंदा, चालक सहित दो की मौत

जम्मू में एक दर्दनाक हादसा हुआ जहां एक तेज रफ्तार टिप्पर ने ऑटो रिक्शा को रौंद दिया। इसमें चालक समेत दो की मौत हो गई। मृतक गुज्जर नगर के रहने वाले थे। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने टिप्पर चालक को हिरासत में लिया है। टिप्पर भी जब्त किया गया है। मृतकों की पहचान जमील अहमद(32) और मोहम्मद अल्ताफ(32) निवासी गुज्जर नगर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मोहम्मद अल्ताफ का ऑटो रिक्शा था, जो उसका दोस्त जमील और वह दोनों मिलकर बारी-बारी और कभी-कभी साथ भी चलाते थे। घटना वाली रात करीब 10 बजे जमील और अल्ताफ दोनों ने गुज्जर नगर ऑटो स्टैंड से कुछ सवारियों को उठाया। उन्हें छोड़ने के लिए सिद्दड़ा में बतरा अस्पताल जाना था। रात करीब 12 बजे सवारियों को छोड़कर दोनों सिद्दड़ा की तरफ से पंजतीर्थि आ रहे थे। इस दौरान एक टिप्पर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पास से गुजरने वाले लोगों ने पंजतीर्थि पुलिस नाके पर दी। पुलिस की फ्लाइंग टीम मौके पर पहुंची। एसपीओ परवीन कुमार ने दोनों को जीएमसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया, लेकिन तब पहचान नहीं हो पाई। सुबह दोनों की पहचान हुई। इसके बाद इनके परिवारों को सूचित किया गया। परिवार की मौजूदगी में दोनों का पोस्टमार्टम करवाया गया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें