जम्मू कश्मीर डेस्कः गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनजर दिल्ली एयरपोर्ट पर जारी NOTAM के कारण रविवार को श्रीनगर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली तीन फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं।
श्रीनगर एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट पर पाबंदियों के बाद संबंधित एयरलाइंस ने ये कैंसलेशन किए। यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई, जिसमें उनसे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी एयरलाइंस से लेटेस्ट फ्लाइट स्टेटस चेक करने का आग्रह किया गया।
एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि ये कैंसलेशन अस्थायी हैं और गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर लगाए गए एयरस्पेस और ऑपरेशनल पाबंदियों से जुड़े हैं।
यात्रियों को रीशेड्यूलिंग या रिफंड के बारे में अपडेट के लिए एयरलाइंस के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।

