Srinagar Blast : दिल्ली में हुए कार बम धमाके की जांच अभी जारी ही थी कि इसके बीच शुक्रवार देर रात जम्मू–कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में एक भारी विस्फोट ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। रात 11:22 बजे हुए इस जोरदार धमाके की आवाज़ लगभग 5 किलोमीटर तक सुनी गई, जिससे आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब पुलिस और फोरेंसिक टीम फरीदाबाद से बरामद विस्फोटक सामग्री का नमूना ले रही थी।
अधिकारियों के अनुसार, घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है और 27 लोग घायल हैं, जिनमें ज्यादातर पुलिसकर्मी और फॉरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं। घायलों को श्रीनगर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
ये भी पढ़ें- औंधे मुंह गिरी सोने-चांदी कि कीमतें, भारी गिरावट के बाद इतने हुए रेट
“छोटी क़यामत जैसा दृश्य” चश्मदीद की दहला देने वाली गवाही
नौगाम पुलिस स्टेशन के पास हुए विस्फोट का प्रत्यक्षदर्शी होने का दावा करने वाले तारिक अहमद कहते हैं, “हमने एक ज़ोरदार धमाका सुना और हम समझ नहीं पाए कि यह क्या था। जब हमने लोगों को बाहर आते और रोते हुए देखा, तभी हमें एहसास हुआ कि पुलिस स्टेशन में कुछ हुआ है। जब हम वहाँ पहुँचे, तो देखा कि सब कुछ तहस-नहस हो चुका था, चारों तरफ धुआँ और लाशें बिखरी हुई, सिर पड़े थे। हमारे लोग और पड़ोसी मारे गए हैं और यह बहुत बड़ी क्षति है।”
#WATCH | Srinagar, J&K | A man claiming to be an eyewitness of the blast that occurred near Nowgam police station, Tariq Ahmed says, “We heard a loud explosion and we could not figure out what it was. It was when we saw the people coming out of it, crying, that we knew something… pic.twitter.com/A31iLKtwkK
— ANI (@ANI) November 15, 2025
कैसे हुआ हादसा?
शुरूआती जांच के मुताबिक, फरीदाबाद से लाई गई विस्फोटक सामग्री, जो गिरफ्तार चिकित्सक मुजम्मिल गनई के किराए के मकान से बरामद 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट आधारित विस्फोटक का हिस्सा थी, को नौगाम पुलिस स्टेशन में सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जांच के लिए रखा गया था। फॉरेंसिक प्रक्रिया के दौरान ही अचानक एक बड़ा विस्फोट हुआ, जिससे पुलिस स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र और आस-पास का हिस्सा भारी रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को तत्काल घेराबंदी में लिया और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। प्रारंभिक जांच इसे दुर्घटनावश हुआ विस्फोट मान रही है, न कि किसी आतंकी हमला।
ये भी पढ़ें- नौगाम पुलिस स्टेशन में भीषण विस्फोट, कई किमी. दूर तक सुनाई दी विस्फोट की आवाज़, अब तक 9 मौतें
दिल्ली धमाके से जुड़ी जांच का हिस्सा था बरामद विस्फोटक
गौरतलब है कि फरीदाबाद से मिला 360 किलो विस्फोटक दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए धमाके से जुड़े एक बड़े इंटरस्टेट आतंकी मॉड्यूल की जांच का हिस्सा था। इस मॉड्यूल से जुड़े कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी, और बड़ी मात्रा में विस्फोटक, रसायन और हथियार बरामद किए गए थे। उसी सामग्री का नमूना लेने के दौरान नौगाम पुलिस स्टेशन में यह हादसा हुआ।
मेष: दिन शुभ रहेगा...