BREAKING: श्रीनगर के डगपोरा इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिसमें रिजर्व पुलिस बल CRPF के 7 जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया यह हादसा अहमद नगर में डगपोरा रोड पर हुआ, जब एक बुलेट प्रूफबंकर गाड़ी के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया, जिससे गाड़ी सड़क से फिसलकर नहर में गिर गई। अधिकारियों के मुताबिक, सीआरपीएफ की एक बुलेट प्रूफ बंकर गाड़ी ड्यूटी पर जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी के ड्राइवर का वाहन पर से नियंत्रण हट गया। कंट्रोल खोने की वजह से गाड़ी सड़क से फिसलकर पास की नहर में जा गिरी। हादसा अचानक हुआ, जिससे गाड़ी में सवार जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला।
घायल जवानों की ये हुई पहचान
इस दुर्घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कुल सात जवान घायल हो गए।
– नागिंदर सिंह (36 वर्ष)
– अजीत कुमार राम (36 वर्ष)
– राज किशोर राय (40 वर्ष)
– अमित कुमार यादव (38 वर्ष)
– राजधन राम (55 वर्ष)
– मंकर कुमार (40 वर्ष)
– नीरज कुमार (45 वर्ष)
इलाज के लिये अस्पताल में कराया गया भर्ती
हादसे के तुरंत बाद सभी घायल जवानों को इलाज के लिए शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस), सौरा में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी जवानों की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्हें शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें आई हैं, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
हादसे की जांच जारी
अधिकारियों ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन का संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई। फिलहाल सभी घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

