Site icon Dainik Savera Times

Srinagar News: अस्पताल के वॉशरूम में मिला नवजात शिशु का शव, जांच में जुटी पुलिस

जम्मू- कश्मीर: श्रीनगर के सौरा इलाके में स्थित एक अस्पताल में सनसनी फैलाने वाली घटना सामने आई। बता दें कि अस्पताल के शौचालय में एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

वॉशरूम के कमोड में मिला शव

अधिकारियों ने बताया कि नवजात शिशु का शव वॉशरूम के कमोड में देखा गया। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने तुरंत अस्पताल प्रशासन को घटना की जानकारी दी। प्राथमिक मेडिकल जांच के अनुसार मृत शिशु का गर्भकाल लगभग छह से सात महीने का प्रतीत होता है।

ये भी पढ़ें: Jalandhar में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में सामने आया कोर्ट का ये बड़ा फैसला

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है, ताकि मौत के कारण और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की पुष्टि की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि शिशु का शव शौचालय में कैसे पहुंचा। अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने जनता से इस समय शांति बनाए रखने की अपील की है, और मामले की पूरी तह तक जांच करने की बात कही है।

Exit mobile version