Site icon Dainik Savera Times

श्रीनगर: पुलिस ने ड्रग तस्कर की एक करोड़ की संपत्ति की जब्त

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को श्रीनगर में एक कथित ड्रग तस्कर की करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का दो मंजिला घर और उसके आसपास की जमीन को जब्त किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी करनाबल के तकनवारी निवासी परवेज अहमद भट है। उसके खिलाफ 2024 में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) की धाराओं के तहत संगम थाने में प्राथमिकी दर्ज है। वह फिलहाल पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के तहत हिरासत में है। जब्त की गयी, संपत्ति ड्रग तस्करी से हुयी कमाई से खरीदी गयी थी।

ये भी पढ़ें- नहीं रहे Doraemon कार्टून के डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा, 84 साल की उम्र में हुआ निधन

Exit mobile version