Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू के पांच जिलों में राज्य जांच एजेंसी ने मारी छापेमारी

March 16, 2024

जम्मू के पांच जिलों में राज्य जांच एजेंसी ने मारी छापेमारी

जम्मू: जम्मू-कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी जम्मू ने आतंकवादियों और विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए रची गई आपराधिक साजिश से संबंधित एक मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को जम्मू के पांच जिलों में सात स्थानों पर छापेमारी की। सरकारी सूत्रों ने कहा कि यह छापेमारी आतंकवादियों से सहानुभूति रखने वालों, विभिन्न आतंकवादी संगठनों और उनसे संबद्ध गुटों के सक्रिय आतंकवादियों, ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) सहित उनके समर्थकों को पकड़ने के लिए की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें