Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू के त्रिकुटा नगर में खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

March 13, 2026

जम्मू के त्रिकुटा नगर में खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

जम्मू डेस्क : जम्मू शहर के त्रिकुटा नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे खड़ी एक काली महिंद्रा स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी एक डॉक्टर की थी और घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों ने कार से उठती लपटें देखीं तो तुरंत आसपास के लोगों को सतर्क किया।

आग लगने की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत वाहन मालिक को सूचना दी और साथ ही दमकल विभाग को भी बुलाया। कुछ ही देर में दमकल की टीम मौके पर पहुंची और जलती हुई गाड़ी पर काबू पाने के लिए बचाव कार्य शुरू किया।

ये भी पढ़ें :

दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाने में सफलता हासिल की, हालांकि तब तक वाहन का बड़ा हिस्सा जल चुका था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल जम्मू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग तकनीकी खराबी की वजह से लगी या किसी अन्य कारण से थी।

ये भी देखें :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें