Site icon Dainik Savera Times

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में दिखाई दी संदिग्ध वस्तु, सुरक्षा बलों द्वारा की गई नष्ट

श्रीनगर: सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक संदिग्ध वस्तु का पता लगाया और बाद में उसे नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सेना के एक दल ने जिले के क्रालगुंद इलाके के ओडिपोरा में सड़क के किनारे दो संदिग्ध छोटे गैस सिलेंडर देखे।

इसके परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) होने का संदेह है। उन्होंने बताया कि एक बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया जिसने बाद में इसे नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि संदिग्ध वस्तु को नष्ट करने के दौरान किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

Exit mobile version