Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ladakh और Kashmir में गिरा तापमान, लोग घरों में रहने के लिए हुए मजबूर

December 15, 2022

Ladakh और Kashmir में गिरा तापमान, लोग घरों में रहने के लिए हुए मजबूर

श्रीनगरः लद्दाख और कश्मीर के तापमान में बदलाव देखने को मिला है, जिसके चलते वहां के लोग घर के अंदर रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। गुरुवार को लद्दाख और कश्मीर में सब-जीरो तापमान रहा। पिछले 24 घंटों से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम काफी ठंडा रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मुख्य रूप से साफ आसमान और ठंडा मौसम रहने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान श्रीनगर में माइनस 3.2, पहलगाम में माइनस 5.6 और गुलमर्ग में माइनस 3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दूसरी तरफ लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 16.2, कारगिल में माइनस 11.6 और लेह में माइनस 10.6 रहा। जम्मू में 7.1, कटरा में 7.5, बटोटे में 5.2, बनिहाल में 3.8 और भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें