जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारीयों ने गुरुवार से 72घंटे के लिए हड़ताल शुरू कर दी है। जम्मू संभाग के कर्मचारी बीसी रोड पर एकत्रित हुए हैं और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए हुंकार भरी। कर्मचारियों का कहना है कि उनका आंदोलन 267वें दिन में प्रवेश कर गया है। लेकिन, उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। इस कारण हड़ताल शुरू की जा रही है। पदाधिकारी रवि हंस, होशियार सिंह, नवदीप सिंह, राजेंद्र सिंह शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया जाए। कर्मचारियों को नियमित किया जाए और लंबित मानदेय का भुगतान किया जाए।
