Site icon Dainik Savera Times

J&K: कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकियों ने किया हमला, 3 जवान घायल

Army

Army

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम जिले में मीर बाजार के पास अखरान के नौपोरा में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स यानी CRPF कैंप पर आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में 3 सुरक्षाकर्मी घायल होने की सूचना मिली है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर करीब 2.15 बजे CRPF चेकपॉइंट पर हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। चेकपॉइंट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में 3 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए है।

दूसरी ओर इस हमले के बाद CRPF जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, जबकि क्विक रिएक्शन टीम (QRTs) को मौके पर भेजा गया। CRPF ने बताया कि घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और हमलावरों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

Exit mobile version