Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाम्बला के भोलूघाट में उतराई पर बस की ब्रेक हुई फेल, ड्राइवर की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा

April 30, 2025

भाम्बला के भोलूघाट में उतराई पर बस की ब्रेक हुई फेल, ड्राइवर की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा

भाम्बला: जिला मंडी के सुपर-हाइवे ऊना-नेरचौक के भाम्बला के भोलुघाट के समीप कुल्लू-कांगड़ा रूट पर चलने वाली निजी बस की अचानक ब्रेक फेल हो गई। इस दौरान चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बड़ा हादसा होने से बचा लिया। जानकारी के अनुसार जब बस मंडी से जाहू आ रही थी तो भोलुघाट के पास बस की ब्रेक ने काम करना छोड़ दिया। बस उतराई में थी, जिसके चलते ड्राइवर ने बस सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा दी, जिससे बस वहीं सड़क पर ही पलट गई। हादसे का शिकार हुई बस एचपी 40सी-9937 कुल्लू से कांगड़ा की ओर जा रही थी। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस थाना हटली से थाना प्रभारी बृजलाल शर्मा अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू करवाया।

ये भी पढ़ें: महाकाल की भक्ति में लीन हुईं कावेरी प्रियम, बोलीं- यहां की ऊर्जा को शब्दों में बयां करना मुश्किल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें