जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांबा जिले के बड़ी ब्राह्मणा इलाके में आज सुबह एक सुपरफास्ट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें लगी हैं और बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट गया।
ये भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी से निकाले गए मोगा के मेयर बलजीत सिंह चन्नी, जानें क्या है वजह
जानकारी के मुताबिक, बस जम्मू से कठुआ की तरफ जा रही थी। बड़ी ब्राह्मणा के पास अचानक बस के सामने एक मोटरसाइकिल आ गई, जिसके बाद बस चालक वाहन को संभाल नहीं पाया। तेज रफ्तार होने के कारण बस सीधा सड़क किनारे बने कंक्रीट पिलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला भाग पूरी तरह मुड़ गया और शीशे चकनाचूर हो गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा कैसे हुआ। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर ट्रैफिक भी धीमा पड़ गया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...