Site icon Dainik Savera Times

तराला जंगल में भड़की आग ने मचाई तबाही, लाखों की इमारती लकड़ी जली

Jalandhar News

Jalandhar News

Tarala forest fire : आनी खंड के तराला जंगल में इन दिनों भीषण आग फैली हुई है। जिससे एक ओर जहाँ लाखों की वन संपदा नष्ट हुई है और कई वन्य प्राणी भी आग की भेंट चढ़े हैं, वहीं इस आग से वन निगम के स्पेन डिपो में एकत्रित लाखों के सलीपर भी आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गए।

यहां वन निगम का स्पेन डिपो चलता है। जिसके द्वारा यहां से विभिन्न किस्म की लकड़ियों के स्लीपरों को सड़क तक उतारा जाता है। इस आगजनी से इस सीजन के हजारों स्लीपर धू धू कर जल उठे। हालांकि वन निगम की ओर से अभी इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है कि स्लीपरों की किस्में और संख्या कितनी थी।

लेकिन जानकारी के मुताबिक वन निगम के करीब 51 सौ स्लीपर जलने की सूचना मिली है। यहां तैनात वन निगम के सहायक प्रबंधक गुमतराम का कहना है कि यहां उनका स्पेन डिपो चला है। करीब 5584 स्लीपर यहां निकाले गए थे। जिसमें से करीब चार सौ स्लीपर सड़क तक उतारे गए हैं जबकि बाकी स्लीपर अभी उतारने बाकी थे।

उन्होंने कहा कि जहां स्लीपर रखे हैं वहां धुंआ ही धुंआ है ऐसे में वहां तक जाना बेहद मुश्किल है। उन्होंने कहा कि यहां देबदार रई तोस और काइल के स्लीपर थे। वहीं डीएफओ लूहरी सीएल राव का कहना है कि वन विभाग द्वारा इस बारे में छानबीन की जा रही है।

Exit mobile version