Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार ने स्वच्छता इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 72 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी

May 17, 2026

सरकार ने स्वच्छता इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 72 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी

जम्मू/श्रीनगर : जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश में स्वच्छता इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने और अपशिष्ट जल से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए बारामूला और राजौरी ज़िलों के लिए इस्तेमाल किए गए पानी के प्रबंधन की परियोजनाओं को मंज़ूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार सरकार ने स्वच्छता इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने और अपशिष्ट जल से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए बारामूला (37.96 करोड़) और राजौरी (34.43 करोड़) के लिए इस्तेमाल किए गए पानी के प्रबंधन की परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है।

सीएमओ ने आगे कहा, ये परियोजनाएँ सीवेज के वैज्ञानिक उपचार को सुनिश्चित करेंगी, जल निकायों के प्रदूषण को रोकेंगी, और इन क्षेत्रों में सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वच्छता और रहने की स्थितियों में का.फी सुधार लाएंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें