Last Updated: September 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

उपराज्यपाल ने श्रीनगर के पलाश और परीशा होम्स में बच्चों के साथ PM Modi का जन्मदिन मनाया

September 18, 2026

उपराज्यपाल ने श्रीनगर के पलाश और परीशा होम्स में बच्चों के साथ PM Modi का जन्मदिन मनाया

जम्मू/श्रीनगर : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज श्रीनगर में पलाश और परीशा चिल्ड्रेन होम्स के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। उन्होंने स्कूल बैग, स्पोर्ट्स किट और मिठाइयां बांटीं और बच्चों की भलाई के लिए दी जा रही रहने-सहने की सुविधाओं का जायजा भी लिया। इसके बाद उन्होंने बेमिना स्थित चिल्ड्रेन हास्पिटल का दौरा किया जहां उन्होंने बीमार बच्चों के साथ समय बिताया और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

यह बताना जरूरी है कि आज से सेवा संकल्प अभियान शुरू हो रहा है जो 17 अक्तूबर तक चलने वाला निस्वार्थ सेवा का एक महीने लंबा उत्सव है। यह अभियान प्रधानमंत्री की जन-सेवा के 25 वर्षों का जश्न मनाता है जिसके दौरान भारत फ्रैजाइल फाइव (कमजोर अर्थव्यवस्थाओं) से दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। अगले महीने के दौरान 12 कार्यक्रमों में मेरे सपनों का भारत विषय पर स्कूल प्रतियोगिताएं, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकताअरं का सम्मान, वृक्षारोपण, युवा गतिविधियां और सेवा सेतु अभियान के तहत पंजीकरण शिविर शामिल होंगे।

17 अक्तूबर तक ब्लाक और वार्ड स्तर पर सेवा सेतु अभियान चलाया जाएगा जिसमें सरकारी योजनाओं के लिए जरूरतमंद लाभार्थियों का पंजीकरण करने के लिए 3-4 दिन के शिविर लगाए जाएंगे। मैं पूरे दिल से अपील करता हूं कि जम्मू-कश्मीर का हर नागरिक इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले। उपराज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम किया है और एक नया, सशक्त जम्मू-कश्मीर बनाने में मदद की है। 2026-27 की पहली तिमाही के लिए जीडीपी विकास दर 7.8 प्रतिशत है।

अगर हम कल्याण और विकास के अन्य पैमानों को देखें तो 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं और 80 करोड़ लोगों को गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन मिल रहा है। उन्होंने नेशनल हाईवे के अभूतपूर्व विस्तार पर भी जोर दिया जो 91,000 किलोमीटर से बढ़कर 1,46,000 किलोमीटर हो गए हैं और एयरपोर्ट की संख्या 74 से बढ़कर 165 हो गई है। उपराज्यपाल ने कहा कि कश्मीर अब रेल नेटवर्क से सीधे जुड़ गया है। भेदभाव खत्म हो गया है और केंद्र शासित प्रदेश में ऐतिहासिक बदलाव हो रहा है।

जहां तक देश भर में कल्याणकारी योजनाओं की बात है, 11 करोड़ शौचालय, 10 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन और 4 करोड़ पीएम आवास दिए गए हैं और 3 करोड़ और घर बन रहे हैं। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जम्मू-कश्मीर खुशहाली और समृद्धि का बेजोड़ उदाहरण बनेगा। मैं जम्मू-कश्मीर के सभी नागरिकों से इस सेवा अभियान में योगदान देने का आग्रह करता हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें