Site icon Dainik Savera Times

रक्षाबंधन पर्व को लेकर सज गए जम्मू के बाजार, लगी खूब रौनक

 

जम्मू : रक्षाबंधन पर्व को लेकर जम्मू शहर के विभिन्न बाजार दुल्हन की तरह सज गए हैं। शहर की हर छोटी-बड़ी दुकानों पर ग्राहकों के आने से रौनक बढ़ गई है। गौरतलब है कि रक्षाबंधन इस वर्ष 30 अगस्त को मनाया जा रहा है। इसी के मद्देनजर शहर के बाजारों में विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी और नए-नए आकर्षक डिजाइनों की राखियों से दुकानें सज गई है।

दुकानदारों ने बहनों के लिए अपनी दुकानों में नए-नए प्रकार की राखियां लाई हैं। रविवार को छुट्टी के चलते शहर में खरीदारी करने की आए ग्राहकों की खासी भीड़ देखने को मिली। राखियों के अलावा बाजारों में रंगी-बिरंगी पतंगों की दुकानें भी सज गई हैं।

जम्मू में मुख्य बाजार पटेल, पक्का डंगा व इस के आसपास की कालोनियों में दुकानदारों ने बड़े- बड़े स्टाल सजाए हुए हैं और राखियां व अन्य तोहफे लगाए हुए हैं ताकि महिलाएं व उन के भाई राखियां व तौहफे आराम से खरीद सकें।

Exit mobile version