Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदेश सरकार ने जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों का किया तबादला

March 28, 2023

प्रदेश सरकार ने जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों का किया तबादला

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश सरकार ने जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जम्मू दक्षिण के एसडीएम अभिषेक अबरोल का तबादला कर उन्हें स्कूली शिक्षा विभाग में उप सचिव बनाया गया है। विजयपुर के एसडीएम विनय कुमार का तबादला कर उन्हें सहायक आयुक्त नजूल बनाया गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की तरफ से जारी आदेश के तहत हीरानगर के एसडीएम राकेश शर्मा का तबादला कर उन्हें जिला रोजगार और काउंसलिंग केंद्र जम्मू का उप निदेशक बनाया गया है।

जिला रोजगार और काउंसलिंग केंद्र जम्मू की उप निदेशक मनीषा कौल का तबादला कर उन्हें हीरानगर का एसडीएम बनाया गया है। इसके अतिरिक्त वह हीरानगर के सब रजिस्ट्रार का कार्यभार भी देखेगी। कुपवाड़ा के सहायक आयुक्त पंचायत शब्बीर अहमद वानी का तबादला कर उन्हें बांदीपोरा का का सहायक आयुक्त राजस्व बनाया गया है। राजस्व विभाग बांदीपोरा के सहायक आयुक्त राजस्व परवेज रहीम का तबादला कर उन्हें कुपवाड़ा का सहायक आयुक्त पंचायत बनाया गया है। खनन विभाग श्रीनगर में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हिलाल अहमद भट को स्कूली शिक्षा निदेशालय कश्मीर में प्रसोनल अधिकारी का जिम्मा सौंपा गया है।

किश्तवाड़ के वेज इंप्लायमेंट परियोजना अधिकारी अतुल दत्त शर्मा का तबादला कर उन्हें जम्मू दक्षिण का एसडीएम बनाया गया है। शाहबाद बाला के तहसीलदार अब्दुल्ल गफार भट का तबादला कर उन्हें अनंतनाग में जिला रोजगार और काउंसलिंग केंद्र में उप निदेशक बनाया गया है।

इसी तरह एक अन्य आदेश में सहकारिकता समिति जम्मू के अतिरिक्त रजिस्ट्रार कार्यालय में उप रजिस्ट्रार मुख्यालय त्रीकांश भूषण का तबादला कर उन्हें वित्त विभाग में अंडर सेक्रेटरी व जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड में प्रशासनिक अधिकारी सादिया अहमद का तबादला कर उन्हें डीआईसी श्रीनगर का प्रबंधक बनाया गया है।

श्रीनगर के डीआईसी प्रबंधक पंकज कुमार का तबादला कर उन्हें जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड जम्मू में प्रशासनिक अधिकारी बनाया गया है। जिला सूचना अधिकारी अनंतनाग अफलाक अहमद का तबादला कर उन्हें राजस्व विभाग में अंडर सेक्रेटरी बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें