Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में मई के पहले सप्ताह में मौसम खराब होने के आसार

April 30, 2023

जम्मू-कश्मीर में मई के पहले सप्ताह में मौसम खराब होने के आसार

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में मई के पहले सप्ताह में मौसम के खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि आज कुछ स्थानों पर शाम को हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं एक मई को प्रतिशत संभावना के साथ कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश का संक्षिप्त दौर अपराह्न में या शाम को शुरु होने की 60 प्रतिशत संभावना है। इसके अलावा दो मई से तीन मई तक व्यापक रुप से हल्की से मध्यम बारिश, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में दो मई से सात मई तक मौसम के अनियमित रहने की संभावना है। वर्तमान में प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में तेज धूप खिली है और अधिकांश स्थानों पर मौसम मुख्य रुप से साफ है। पर्यटकों को श्रीनगर में बुलेवार्ड रोड पर डल झील के किनारे धूप सेंकते देखा गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले यहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। श्रीनगर के लिए यह सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

काजीगुंड में पिछली रात के 7.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहह कश्मीर के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले काजीगुंड के लिए सामान्य है। वहीं पहलगाम में पिछली रात के 3.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है। कोकेरनाग में पिछली रात के 6.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया और दक्षिण कश्मीर के पिकनिक स्थल के लिए यह सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है। गुलमर्ग में पिछली रात के शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट के लिए यह सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है। कुपवाड़ा पिछली रात के 6.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और उत्तरी कश्मीर क्षेत्र के लिए यह सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें