Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे मौसम रहेगा शुष्क

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में 24 घंटों में मौसम शुष्क और साफ रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान भी शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है।” श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.6, पहलगाम में माइनस 3.2 और गुलमर्ग में माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रहा। लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 12.4 और लेह में माइनस 9 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में 11, कटरा में 11.6, बटोटे में 8, बनिहाल में 6.4 भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Exit mobile version