Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर में 20 जनवरी तक शुष्क रहेगा मौसम, मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन पड़ेगी कोहरे की मार

January 12, 2024

कश्मीर में 20 जनवरी तक शुष्क रहेगा मौसम, मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन पड़ेगी कोहरे की मार

श्रीनगर: कश्मीर में लगभग सात वर्षों के बाद हिमपात रहित सर्दी देखी जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को 20 जनवरी तक मौसम शुष्क का अनुमान लगाया। मौसम विभाग के अनुसार हालाँकि, 17 जनवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसके कारण ऊंचाई वाले विभिन्न इलाकों में हल्की हिमपात हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा, ” 20 जनवरी तक मौसम शुष्क करने की संभावना है और 12 और 17 तारीख की शाम को आसमान में बादल छाए रहेंगे।”

इसी क चलते उत्तर भारत में कोहरे के कारण जम्मू रेलवे स्टेशन पर बुधवार को आने और जाने वाली 11 ट्रेनों में लेटलतीफी हुई। इसमें आने वाली ट्रेनों में पूजा एक्सप्रेस 17 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 4 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 3 घंटे, हापा एक्सप्रेस 3 घंटे, सियालदाह एक्सप्रेस 1 घंटा, दुर्ग एक्सप्रेस 7 घंटा, शालीमार एक्सप्रेस 4 घंटे, उत्तर संपर्क क्रांति 2 घंटे, हेमकुंठ एक्सप्रेस 1 घंटा और लोहित एक्सप्रेस 6 घंटा देरी से पहुंची। जबकि पूजा एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से रवाना हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें