Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिनों में हो सकती है बारिश, हिमपात के जताए गए असार

November 9, 2023

जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिनों में हो सकती है बारिश, हिमपात के जताए गए असार

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में गुरुवार और शुक्रवार को व्यापक हल्की से मध्यम बारिश या हिमपात होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने बुधवार को यह भविष्यवाणी की। मौसम कार्यालय ने कहा कि बुधवार को बादल छाए रहेंगे लेकिन शुष्क रहेंगे लेकिन देर शाम के दौरान जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी के आसार है। विभाग ने कहा है कि नौ और 10 नवंबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के ऊंचे इलाकों में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि उत्तर पश्चिमी भागों और ऊंचे इलाकों, मुगल रोड, सिंथन टॉप, राजदान दर्रा और जोजिला दर्रा सहित सड़कों पर 4-5 इंच बर्फबारी की संभावना है, जबकि घाटी के मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी। कार्यालय ने कहा है कि मौसम शुष्क रहेगा क्योंकि 10 से 16 नवंबर तक भारी वर्षा की कोई खास संभावना नहीं है। मौसम कार्यालय ने कहा कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में 1.8 डिग्री, पहलगाम में माइनस 0.6 डिग्री, कुपवाड़ा में 1.8 डिग्री, कोकेरनाग में 3.8 डिग्री और गुलमर्ग में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें