Site icon Dainik Savera Times

जम्मू कश्मीर के खेतों में शव मिलने से मचा हड़कंप, लोगों ने पुलिस को किया सूचित

अरनिया: क्षेत्र के खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं लोगों ने अरिनया पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी। शव की पहचान नीटू कुमार पुत्र राम सिंह निवासी चक्क छिब्बू उम्र 40 वर्ष के रूप में की गई है। जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह लोगों ने शैखुपुर गांव में एक व्यक्ति का शव देखा, जिस पर लोगों ने अरनिया पुलिस को सूचित किया। वहीं शव को ले जाने के लिए पुलिस को करीब दो घंटे तक एंबुलैंस का इंतजार करना पड़ा, उसके बाद बिश्नाह से एम्बुलैंस भेजी गई तभी शव को उठाकर बिश्नाह भेजा गया। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को परिवार के हवाले कर 174 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कायवाही शुरू कर दी है।

Exit mobile version