Site icon Dainik Savera Times

कश्मीर घाटी में आज 19 फरवरी से एक बार फिर होगा मौसम में बदलाव

श्रीनगर: कश्मीर के मशहूर पर्यटक स्थल पहलगाम को छोड़कर घाटी में रात का तापमान जमाव बिंदु से ऊपर रहा। जम्मू संभाग में भी दिन के तापमान के साथा ही रात के तापमान में भी बढ़ौतरी दर्ज की गई है। हालांकि इस दौरान शुष्क मौसम के साथ ही आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने कश्मीर घाटी में 19 फरवरी से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 19 फरवरी को कश्मीर संभाग के अलग-अलग ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश व हिमपात के साथ मौसम आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। अगले दिन मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या हिमपात 21 फरवरी की सुबह तक होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम पर्यटक स्थल में रात का तापमान शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सैल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में रात का पारा सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक 2.9 डिग्री सैल्सियस तक चढ़ गया। बारामूला जिले के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में रात का तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 0.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सैल्सियस, बटोत में 8.2 डिग्री सैल्सियस, कटड़ा में 11.7 डिग्री सैल्सियस और भद्रवाह में 5.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान क्र मश: शून्य से नीचे 3.5 डिग्री सैल्सियस और शून्य से नीचे 7.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

Exit mobile version