Site icon Dainik Savera Times

बिश्नाह क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में चोरों ने चुराई मारुति कार, CCTV आई सामने

जम्मू: बिश्नाह क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में सड़क किनारे खड़ी मारुति कार को चोरों ने देर रात को चुरा लिया। घटना की जानकारी रविवार की सुबह उस समय पता चली जब कार का मालिक सुखदेव सुबह गाड़ी लेने के लिए गया तो वहां से गाड़ी गायब थी। उसने पहले सभी जगह दाएं-बाएं ढूंढा पर गाड़ी का कहीं पता नहीं चला। जब उन्होंने पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो वहां एक टवेरा गाड़ी में कुछ लोग आते हैं और मारु ति कार चुराकर भी साथ ले जाते हैं।

इस मारु ति कार का नंबर जेके02आर 0826 था । सुखदेव ने बताया कि भटियारी सुल्तानपुर से पहले भी वाहन चोरी हो चुके हैं, जिसमें ट्रैक्टर हो इंडिका गाड़ी हो चोरी हो चुके हाला के ट्रैक्टर को पुलिस ने बरामद कर लिया था,लेकिन कार का कुछ पता नहीं चल रहा है। लोगों ने पुलिस से मांग की हैं कि ऐसे लोगों पर नजर रखो जो रात के अंधेरे में बड़ी गाड़ी लेकर आते हैं और आसपास चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चले जाते हैं।

Exit mobile version