Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू कश्मीर से जुड़े तीन अहम विधेयकों पर आज लोकसभा में होगी चर्चा

February 6, 2024

जम्मू कश्मीर से जुड़े तीन अहम विधेयकों पर आज लोकसभा में होगी चर्चा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा संविधान (जम्मू कश्मीर) अनुसूचित जनजाति आदेश (संशोधन) विधेयक- 2024 और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार संविधान (जम्मू कश्मीर) अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आदेश (संशोधन) विधेयक -2024 पर चर्चा और पारित करने का प्रस्ताव सदन में रखेंगे।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक-2024 पर चर्चा कर इसे पारित करने का प्रस्ताव लोक सभा में पेश करेंगे। लोकसभा में मंगलवार को अंतरिम बजट पर भी चर्चा होगी। जम्मू-कश्मीर के लिए अनुपूरक और अंतरिम बजट पर चर्चा और मतदान को भी सदन के एजेंडे में रखा गया है। कई महत्वपूर्ण समितियों की रिपोर्ट को भी मंगलवार को सदन में पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें