Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर के रामबन में जमीन धंसने से तीन और घर हुए क्षतिग्रस्त, 16 परिवार हो चुके बेघर

जम्मू: रामबन जिले के पहाड़ी दुक्सर दलवा गांव में जमीन धंसने के कारण तीन और घरों के साथ ही बिजली की एक लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय भूवैज्ञनिक सव्रेक्षण (जीएसआई) की एक टीम जमीन के अचानक धंसने के कारणों का पता लगाने के लिए मंगलवार को गांव का दौरा करेगी। जमीन धंसने से अब तक 16 परिवार बेघर हो चुके हैं वहीं अब बंद हो चुके संगलदान-गूल सड़क के 500 मीटर के हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। रामबन के उपायुक्त मुसर्रत इस्लाम ने गांव का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से बातचीत की और उन्हें उनके पुनर्वास में प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

 

Exit mobile version