Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीनगर में आग लगने से तीन रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त

September 9, 2024

श्रीनगर में आग लगने से तीन रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को आग लगने से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे संपत्ति को भारी नुकसान हुआ। अग्निशमन एवं आपातकाल सेवा के अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे गट्ट कॉलोनी नूरबाग में एक मकान में आग लग गई, जिसने पास के दो अन्य घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से एक घर की पहली और दूसरी मंजिल और दो घरों के एक हिस्से को भारी नुकसान हुआ।
आग की बढ़ती लपटों को बुझाने के लिए शहर के अग्निशमन केंद्रों से कई दमकल गाड़यिों को भेजा गया। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें