Site icon Dainik Savera Times

श्रीनगर में भीषण आग में तीन आरा मिलें, एक प्लास्टिक फर्नीचर इकाई जलकर खाक

श्रीनगर: श्रीनगर के बाहरी इलाके में शुक्रवार तड़के आग लगने की एक बड़ी घटना में तीन आरा मिलें और एक प्लास्टिक फर्नीचर इकाई जलकर खाक हो गई।अग्निशमन अभियान के दौरान किसी भी व्यक्ति की जान या चोट नहीं आई। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा के अधिकारियों ने कहा कि आग की घटना एचएमटी ज़ैनकोट इलाके में हुई और आग के कारण का पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आग की घटना में आरा मिलों और एक प्लास्टिक फर्नीचर इकाई को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब पांच बजकर पांच मिनट पर घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़यिां मौके पर भेजी गईं। हालाँकि, तब तक आग ने इन इकाइयों के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया था। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा ने कहा, ‘‘जब तक हमें सूचित किया गया, आग इकाइयों में फैल चुकी थी, जिससे संपत्ति को व्यापक नुकसान हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आग घटना में इकाइयों को 60 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है।’’ उन्होंने कहा कि आग की लपटों को बुझाने के लिए शहर के विभिन्न केंद्रों से 12 अग्निशमन गाड़यिों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग की एक अन्य घटना में श्रीनगर शहर के उस्मानिया कॉलोनी बुचपोरा में एक आवासीय घर भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे घर की अटारी और ऊपरी मंजिल को नुकसान पहुंचा।

Exit mobile version