Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आईईडी का समय से पता लगने से हमले की साजिश नाकाम

राजाैरी: जम्मू-कश्मीर के राजाैरी जिले में रविवार को एक शक्तिशाली आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) का समय रहते पता चलने से एक बड़े हमले की साजिश नाकाम हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सेना के एक दल को रविवार तड़के सांगपुर गांव में जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे रखे टिफिन के एक डिब्बे में यह आईईडी मिला।

अधिकारियों के मुताबिक, व्यस्त राजमार्ग पर यातायात को तुरंत रोक दिया गया और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, जिसने बिना किसी नुकसान के नियंत्रित ढंग से आईईडी को नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और धमाका करने के इरादे से राजमार्ग पर विस्फोटक लगाने वाले संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version