Site icon Dainik Savera Times

Jammu Kashmir Accident: बारामूला के टंगमर्ग में पर्यटकों की बस पलटी, 5 लोग घायल

Four members of family died in accident

Four members of family died in accident

जम्मू-कश्मीर डेस्कः बारामूला जिले के टंगमर्ग में बुधवार को एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 5 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में 4 पर्यटक और एक स्थानीय ड्राइवर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :-

हादसा टंगमर्ग के मुख्य बाजार में हुआ, जो गुलमर्ग के पास स्थित एक प्रमुख स्की रिसॉर्ट क्षेत्र है। बताया जा रहा है कि बस अचानक अनियंत्रित होकर पलटी। सभी घायलों को तत्काल नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version