Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

J&K: पटनीटॉप में भारी बर्फबारी से पर्यटक फंसे, बिजली-पानी की किल्लत

January 25, 2026

J&K: पटनीटॉप में भारी बर्फबारी से पर्यटक फंसे, बिजली-पानी की किल्लत

जम्मू-कश्मीर डेस्कः राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में तीन फीट से अधिक बर्फ जम गई है। बर्फबारी का मजा लेने आए पर्यटकों के लिए यह अब मुसीबत बन चुकी है। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप होने और पानी की भारी किल्लत से होटलों में ठहरे सैलानियों की परेशानियां बढ़ गईं।

बंद सड़कों के कारण वाहन फंस गए हैं। अधिकांश पर्यटक अन्य राज्यों से हैं। पर्यटक मोहित शर्मा और रोहित ने बताया कि हम परिवार के साथ पटनीटॉप में रुके थे। रात को तेज बर्फबारी शुरू हो गई। बिजली-पानी चले गए। सुबह वाहन निकालना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। ट्रेन की टिकटें बुक हैं, लेकिन समय पर पहुंचना असंभव लग रहा है।

ये भी पढ़ें: निवेशकों के लिए बड़ा मौका: अगले हफ्ते खुलेंगे 5 SME IPO, जानें प्राइस और GMP

कई सैलानियों ने फावड़ों से बर्फ हटाने की कोशिश की, लेकिन भारी हिमपात के कारण वाहन वहीं अटक गए। उन्होंने पटनीटॉप डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीडीए) से रास्ते बहाल करने की मांग की। पीडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विरेंद्र मन्याल ने कहा कि बर्फ हटाने के लिए मशीनें तैनात कर दी गई हैं और बिजली आपूर्ति बहाल हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिन्दू होना अपराध! 23 साल के एक और युवक की कट्टरपंथियों ने जिन्दा जलाकर की हत्या

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें