श्रीनगर में 25वें मुहर्रम जुलूस के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी की जारी, SSP बोले- जनता को न हो असुविधा
July 11, 2026
Share:
जम्मू कश्मीरः श्रीनगर में 25वें मुहर्रम जुलूस के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसको लेकर SSP ट्रैफिक एजाज अहमद भट ने कहा कि मुहर्म जुलूस के दौरान ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी की गई एडवाइजरी का पालन करें। साथ में एसएसपी ने लोगों को डायवर्जन का पालन करने की सलाह दी है।
जुलूस को लेकर SSP की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार, ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए और धार्मिक जुलूस को सुविधाजनक बनाने के लिए व्यवस्था की गई है। साथ ही जनता को होने वाली असुविधा को कम किया जा सके।
साथ में एसएसपी ने सलाह देते कहा कि निशात से हरवान की ओर जाने वाले वाहन चालकों को शालीमार बांध होते हुए फोरशोर रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए फोरशोर-हब्बाक-दानिहामा मार्ग का उपयोग करना होगा।
एडवाइजरी जारी की गई
शालीमार ब्रिज होते हुए फोरशोर रोड से शालीमार की ओर आने वाले वाहनों को शालीमार बंड रोड से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहनों को फोरशोर रोड से बीएसएफ कैंप मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
हरवान से शालीमार जाने वाले वाहन चालकों को हरवान–दरबाग–दानिहामा–हब्बाक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधों के दौरान तैलबल से शालीमार की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।
शालीमार, तैलबल और हरवान क्षेत्रों में सुबह 9:00 बजे से जुलूस के समापन तक वैकल्पिक यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।
आगंतुकों की सुविधा के लिए शालीमार गार्डन और हरवान गार्डन की पार्किंग के निकट वाहन पार्क करने की व्यवस्था की गई है।
ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे जुलूस के मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें, ताकि यातायात सुचारु रहे और किसी प्रकार की असुविधा या भीड़भाड़ न हो।