Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 10328 वाहनों के चालान

December 8, 2024

ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 10328 वाहनों के चालान

Traffic Police: यातायात पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग रामबन ने मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघनकताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10328 वाहनों का चालान किया और नवंबर, 2024 के महीने में एक करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया है। मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघन के खिलाफ विशेष अभियान जारी रखते हुए, एसएसपी हाईवे रोहित बसकोत्रा – जेकेपीएस की देखरेख में यातायात पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग ने नवंबर 2024 के महीने के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए 10328 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उन पर 11640600 रुपए का भारी जुर्माना लगाया है।

इसके अलावा, 11/2024 के महीने के दौरान, 84 वाहनों को जब्त किया गया है और 05 मामलों में डी.एल.एस., आर.पी.एस. और आर. सी. को रद्द करने की सिफारिश की गई है, जो बार-बार यातायात उल्लंघन में लिप्त थे। यातायात नियमों के पालन के संबंध में आम जनता को जागरूक करने के लिए, यातायात पुलिस हाईवे रामबन ने 05 जिलों के विभिन्न स्थानों और यातायात हाईवे रामबन में आने वाले 03 एनएच पर 13 यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

ड्राइवरों, छात्रों, अभिभावकों और यात्रियों के लिए विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। एनएसएस और एनसीसी के स्वयंसेवकों को शामिल करते हुए विशेष अभियान भी चलाए गए। ट्रक ड्राइवरों को वाहन चलाते समय उनके आचरण के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गई और मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से बचने और शराब पीकर वाहन न चलाने के लिए कहा गया।

एसएसपी ट्रैफिक, रोहित बसकोत्रा ने विवरण साझा करते हुए बताया कि एमवी अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है चालान काटने का खास ओवरलोडिंग, कम उम्र में वाहन चलाना, स्कूल वाहन (निजी / कमर्शियल), खतरनाक ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाना आदि शामिल था।

उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और पैदल यात्रियों से लेकर वाहन मालिकों तक सभी प्रकार के उपयोगकताओं के लिए हमारी सड़कों को सुरक्षित बनाने में हाथ मिलाएं। लोगों को यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9419993745- 9906023617 पर शिकायत करने के लिए आगे आना चाहिए। टोल फ्री नंबर 18001807043- 8491928625 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें