Site icon Dainik Savera Times

तीन दिन बाद Rajouri Poonch National Highway पर यातायात बहाल

पुंछ: पुंछ जिले के मेंढर के भाटादूड़ियां जंगल में सैन्य वाहन पर हुए आतंकियों के हमले के बाद सुरक्षा को देखते हुए राजौरी पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था और जड़ा वाली गली से लेकर भीम्बर गली तक लगभग 24 कीलोमीटर जंगली क्षेत्र में आंतकी की धरपकड़ के लिए बडे पेमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था, तीन दिन बाद रविवार सुबह इस मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है।

आंतकी हमले के बाद जहां सुरक्षा बलों द्वारा 22 से 24 किलोमीटर जंगली क्षेत्र की घेराबंदी कर आंतकवादी की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान छेड़ा गया था जिसे एहतियात के तौर पर राष्ट्रीय राजमार्ग से यातायात रोका गया था जिसे तलाशी मुकम्मल होने के उपरांत राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल करने की अनुमति दीए जाने के बाद खोल दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है तीन दिन इस रूट पर आवाजाही ठप रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

गुरु वार को आंतकवादी हमले के बाद मेंढर के भीबरगली से सुरनकोट के जड़ांवाली गली के बीच 24 किलोमीटर राजमार्ग को यातायात के लिए बंद किया गया था, जिसके चलते पुंछ, मंडी ,लोरन, सावजीया और सुरनकोट से जम्मू आने जाने वाले वाहनों को मेंढर के गुरसाई और कृष्णाघाटी के रास्ते घुमकर आवाजाही करनी पड़ती थी। इन सड़कों की हालत खस्ता होने से रोजाना जाम भी लग रहा था, जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन तीन दिन बाद रविवार सुबह इस मार्ग पर यातायात बहाल होने से यात्रियों को राहत मिली है।

Exit mobile version