Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-श्रीनगर NH पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रक में टक्कर, 3 लोगों की मौत

Accident

Accident

जम्मू कश्मीर डेस्कः जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ये हादसा जम्मू के नगरोटा क्षेत्र के जगती-कारली इलाके में सुबह लगभग 2:15 बजे हुई।

ये भी पढ़ें :-

जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार कार की ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू में दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान हरियाणा निवासी सिकंदर सैफी, शक्ति और मोहित वर्मा के रूप में हुई है। घायल दीपक वर्मा और कुलदीप शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version