Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने किया उधमपुर का दौरा, ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्यों के साथ की बातचीत

December 31, 2024

ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने किया उधमपुर का दौरा, ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्यों के साथ की बातचीत

Transport Commissioner Jammu : हाल के दिनों में जम्मू कश्मीर ट्रांसपोर्ट विभाग में नियुक्त हुए नए ट्रांसपोर्ट कमिश्नर विशेष पाल महाजन ने आज उधमपुर का दौरा किया तथा ए आर टी ओ विभाग की कार्य प्रणाली की समीक्षा बैठक की। इस मौके पर उनके साथ विभिन्न शिष्टमंडल के सदस्यों द्वारा भी मुलाकात की गई तथा अपनी अपनी शिकायतों व समस्याओं को उनके समक्ष रखा। इस मौके पर नगर से ट्रांसपोर्ट यूनियन की ओर से जिला प्रधान दर्शन सिंह कोतवाल की अध्यक्ष्ता में शिष्टमंडल कमिश्नर से मिला तथा उन्हें अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर जानकारी देते हुए दर्शन सिंह कोतवाल ने बताया कि आज उनकी मुलाकात ट्रांसपोर्ट कमिश्नर विशेष पाल महाजन के साथ हुई है। इस दौरान उनके साथ नगर के विभिन्न ट्रांसपोर्ट के मुददों पर जानकारी का आदान प्रदान किया गया। इस मौके पर सिंह ने बताया कि उनकी ओर से पुरानी गाड़ियों की लाईफ बढ़ाने के लिए बात की गई।

इसके अलावा ई आटो के बारे में भी बातचीत की गई जिसमें उन्होंने बताया कि इनका कोइई भी निर्धारित रूट नहीं है जिसके कारण वह बीच से ही सवारियों को बैठा लेते हैं जिसके कारण अन्य आटो चालकों को काफी परेशानी आती है। इसके अलावा उन्होंने और अन्य कई मुददों पर बात की। वहीं बाद में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने बताया कि आज उनका पहला दौरा उधमपुर का था तथा उनको ए आर टी ओ विभाग की काफी शिकायतें मिल रही थी जिसको लेकर वह स्वंय ही आज उधमपुर पहुंचे है और यहा पर विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें